आलोट। थाना क्षेत्र से 13 सितंबर को लापता हुई नाबालिग बालिका को आलोट पुलिस ने लगातार पतासाजी करते हुए 12 दिन में दस्तयाब कर लिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुम एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में आलोट पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका की तलाश शुरू की थी। 13 सितंबर को कस्बा आलोट से बालिका के अपहृत होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश और पतासाजी की। लगातार किए गए प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने बालिका को दस्तयाब कर लिया।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश पाटीदार, उपनिरीक्षक दशरथ पाटीदार, आरक्षक 1135 प्रीतम लोहार, आरक्षक 1177 शुभम भाटी, आरक्षक 1089 लोकेश पाटीदार, महिला आरक्षक 886 अनिता जाटव तथा महिला आरक्षक 1133 सुनीता का सराहनीय योगदान रहा।
नाबालिग बालिका के दस्तयाब होने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से बालिका के परिजनों को राहत मिली है।
Continue With Google