शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,अमझिर और बछामा गांव में 130 हैक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त कराई...
एंकर/- दमोह जिले के हटा ब्लाक अंतर्गत अमझिर और बछामा गांव में राजस्व विभाग और वन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अमझिर गांव में करीब 51 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है। प्रशासनिक अमले ने शासकीय भूमि से अवैध निर्माण,बाउंड्रीवाल और बाड़ी को बुलडोजर से हटाकर कब्जा मुक्त कराकर वन विभाग मड़ियादो बफरजोन पन्ना टाइगर रिजर्व को कब्जा सोपा,इसके अलावा बछामा गांव में करीब 79 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा हटाने की कार्यवाही जारी है।
हटा तहसीलदार आलोक जैन ,वनपरिक्षेत्र अधिकारी जयप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व मे कार्यवाही की गई। दरअसल केन बेतवा लिंक परियोजना के तहत उक्त शासकीय भूमि वन विभाग मड़ियादो बफरजोन पन्ना टाइगर रिजर्व के लिए अधिसूचित की गई थी। जिसमे 51 हेक्टेयर पर अवैध कब्जा था जिसको आज हटाते हुए भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई। इसके अलावा मडियादो बफरजोन के बछामा में कार्यवाही जारी है। कार्यवाही में मडियादो पुलिस,राजस्व और वन विभाग अमला मोजूद रहा।
वाइट - आलोक जैन ( तहसीलदार )
Continue With Google
Comments (0)