रामनगर मैहर-- मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़हा के पास नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। रीवा से नागपुर जा रही एक यात्री बस सवारी उतार रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रक चालक भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार देर रात हुआ। रीवा से नागपुर जा रही बस ग्राम पड़हा के पास यात्रियों को उतारने के लिए रुकी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस से उतर रहे यात्री और ट्रक चालक सहित कई लोग घायल हो गए।
दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्तियों में ट्रक चालक की पहचान विजय प्रताप के रूप में हुई जो गुजरात से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। वही बस में संसार यात्रियों में अशोक द्विवेदी,बलराम पाण्डेय,शांति देवी, सुनील कुमार,नील मिश्रा, शुभम विश्वकर्मा, आरती यादव,अनिल कुशवाहा, रामजी विश्वकर्मा, विनय पटेल सहित अन्य यात्री घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन भेजा गया, जहां गंभीर रूप से घायल पांच लोगों का इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपराध
यात्री बस को बेकाबू ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, दर्जन यात्री घायल पांच की हालत गंभीर।
ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ हादसा।
July 21, 2026 04:36 PM
1 min read
93 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google