गंजबासौदा शहर पुलिस ने ड्रीमसिटी कॉलोनी की नकबजनी का किया खुलासा, ₹21.50 लाख का मशरूका बरामद किया है अंकित पिता गोपालकृष्ण अग्रवाल, निवासी ड्रीमसिटी कॉलोनी, हथोड़ा, गंजबासौदा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात चोर ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी एवं डायमण्ड के जेवरात सहित नगदी चोरी कर ली है। रिपोर्ट पर थाना गंजबासौदा शहर में अपराध क्रमांक 736/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस की त्वरित कार्रवाई:*
पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी द्वारा चोरी के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा घटनास्थल से प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए मुखबिर सूचना पर संदेही जयंत पिता कालूराम लोधी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम जम्बार, थाना कोतवाली विदिशा को दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को रेलवे स्टेशन के पास हरदूखेड़ी फाटक से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात, एक डायमण्ड सेट एवं ₹23,200 नगद सहित कुल लगभग ₹21,50,000 कीमत का मशरूका बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी:*
जयंत पिता कालूराम लोधी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम जम्बार, थाना कोतवाली विदिशा।
*आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड:*
गिरफ्तार आरोपी जयंत लोधी पूर्व में विदिशा, भोपाल एवं सीहोर जिलों में चोरी एवं नकबजनी के लगभग 21--22 प्रकरणों में गिरफ्तार हो चुका है।
*बरामद मशरूका:*
👉सोने-चांदी के जेवरात।
👉एक डायमण्ड सेट।
👉नगदी ₹23,200।
👉कुल बरामद मशरूका की अनुमानित कीमत ₹21,50,000 (इक्कीस लाख पचास हजार रुपये)।
*सराहनीय भूमिका:*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर निरीक्षक संजय वेदिया, निरीक्षक आनंद राज, निरीक्षक योगेन्द्र साहू, उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव, प्रधान आरक्षक सुरेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक अरविन्द पाठक, आरक्षक सरमन साहू, आरक्षक पवन यादव, आरक्षक शिवम परिहार, आरक्षक सतेन्द्र तोमर एवं आरक्षक शुभम गौतम की सराहनीय भूमिका रही।
Continue With Google