चलती बस में महिला से छेड़छाड़, आरोपी बस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती बस में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने बस मालिक, जो कंडक्टरी का काम भी करता है, के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
यह घटना रविवार दोपहर की है जब पीड़िता बांदकपुर से यात्री बस क्रमांक एमपी 14 पी ए 0517 में हटा की ओर जा रही थी। बस का मालिक आशिक खान उम्र 35 वर्ष जो कंडक्टर भी है, महिला की सीट पर बैठकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर भी वह नहीं रुका।
महिला ने तुरंत अपने जीजा को फोन किया, जिससे आरोपी बनगांव में बस से उतरकर भाग गया। बस चालक ने भी स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बस आगे ले जाने में हिचकिचाहट दिखाई, लेकिन महिला ने उसे निर्दोष बताते हुए हटा तक बस चलाने का आग्रह किया।
महिला ने लुहारी में अपने परिचितों को फोन कर दिया, जिन्होंने वहां बस को रोक लिया और डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को हटा थाने में खड़ा करवा दिया।
हटा में महिला पुलिस विवेचक की अनुपस्थिति के कारण पीड़िता को दमोह महिला थाना भेजा गया। वहां से आरोपी आशिक खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर डायरी हटा भेजी गई।
हटा थाना टीआई सुधीर बेगी ने बताया कि वारिस ट्रेवल्स की यात्री बस में यह घटना घटी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
बाईट:
- सुधीर बेगी (हटा थाना टीआई)
- महिला (पीड़िता)

Continue With Google
Comments (0)