अपराध
दमोह में जंगली जानवर ने किया चार बकरियों का शिकार, प्रशासन ने शुरू की मामले की जांच
वन विभाग सहित पशु चिकित्सक पहुचे मौके पर
March 15, 2026 03:42 PM
1 min read
245 views
1/5
दमोह जिले के गेसाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक जंगली जानवर ने घर में बंधी चार बकरियों का शिकार कर दिया है। रविवार सुबह जब बकरी मालिक अपनी बकरियों को देखने पहुंचा तो उनके शव पड़े थे। जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बकरियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है। बकरी मालिक अनीश खान ने बताया कि शनिवार की रात उसने अपनी राजस्थानी बकरियों को घर के एक कमरे में बांध दिया था। सुबह जब वह बकरियों को देखने पहुंचा तो उनके शव बुरी हालत में अंदर पड़े हुए थे। आशंका है किसी जंगली जानवर ने उनका शिकार कर दिया है। पीड़ित ने तत्काल ही थाने में और वन विभाग को सूचना दी।
Tags:
#latest_news
#trendig_news
#van_vibhag_hatta
#bakriyo_ka_shikar
#forest_news_hatta
#gesabad_news
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google