गंजबासौदा में शुभी रघुवंशी की संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर नाराज परिजनों ने कैंडल जलाकर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर परिजनों ने शाम को जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया। जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा । मृतक शुभी के पिता जसवंत सिंह रघुवंशी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि शुभी को वर्ष 2021 से पति अमित और उसके परिजन आर्थिक मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना भी की जाती थी। अमित की मां और बहन पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों के अनुसार शुभी की शादी अमित से 2018 में हुई थी। जसवंत सिंह ने बताया कि शुभी ने पहले भी ससुराल पक्ष की प्रताड़ना की शिकायत की थी।
परिजनों को 22 अगस्त को शुभी की मौत की सूचना मिली। पिता ने आत्महत्या की बात से इनकार करते हुए हत्या की साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने आरोपियों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की।
अपराध
ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या की साजिश का लगाया आरोप
परिजन ने कैंडल जलाकर की निष्पक्ष जांच की मांग
September 02, 2026 11:05 PM
1 min read
4 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google