देवास: शहर में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले एक शातिर और संगठित चोर गिरोह का कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से दो महिलाओं सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से शत-प्रतिशत मश्रुका (करीब 12.50 लाख रुपये के सोने-चांदी व डायमंड के जेवरात, लैपटॉप और नगदी) सहित वारदात में इस्तेमाल कार जब्त कर ली गई है।

महिलाओं को आगे कर करते थे रेकी:

पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था। किसी को शक न हो, इसलिए कार में महिलाओं को आगे बैठाकर सूने मकानों की रेकी की जाती थी। मौका मिलते ही पुरुष साथी ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

आरोपियों का बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड:

 पहले से ही कई थानों के शातिर बदमाश हैं। इनके अलावा महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी पुनीत गेहलोद के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचन्द शर्मा और उनकी टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।