*धनपुरी/शहडोल* जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना धनपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने जंगल के रास्ते से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त आर्टिका वाहन को जब्त किया है।

ऐसे मिली सफलता  
दिनांक 03.07.2021 की दरम्यानी रात्रि में थाना धनपुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बंदरचूही (खोह) स्थित कशार के समीप जंगल के रास्ते में एक संदिग्ध आर्टिका वाहन अवैध शराब के साथ खड़ा है। 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक खेमसिंह पेन्दरो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। घटनास्थल पर आर्टिका वाहन क्रमांक MP-65-ZD-2292 संदिग्ध अवस्था में लावारिस खड़ा मिला।
 
वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर पुलिस को बड़ी खेप बरामद हुई:

तस्करी में प्रयुक्त आर्टिका वाहन को भी पुलिस ने विधिवत जप्त कर लिया है।

मामला दर्ज, आरोपी फरार  
इस प्रकरण में थाना धनपुरी में अज्ञात वाहन चालक एवं वाहन स्वामी बाबू नायक, निवासी भेजरी, थाना अमरकंटक, जिला अनूपपुर के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। 

पुलिस के अनुसार आरोपी मौके से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान  
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक खेमसिंह पेन्दरो के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नागेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक भारत सिंह, प्रधान आरक्षक रामनाथ बाधव, प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक हेमन्त सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक बरकडे, आरक्षक अमित सिंह एवं आरक्षक जयप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।