पुलिस अधीक्षक विदिशा श्रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध  हुए अलग-अलग प्रकरणों में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पृथक-पृथक 18 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, 117 लीटर अवैध देशी शराब, 30 लीटर कच्ची जहरीली शराब, 32 टच मोबाइल एवं 01 अपाचे मोटरसाइकिल जप्त की गई। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹9,00,000/- है।
थाना बासौदा शहर की कार्रवाई
थाना बासौदा शहर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर शहर के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई करते हुए आरोपी रामकुमार पिता दयाराम पटेल, उम्र 42 वर्ष, निवासी लक्ष्मीनारायण मंदिर, बाली गली बासौदा को पुरानी गल्ला मंडी, बंद दुकान के पास से 8.30 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 32 टच मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
आरोपी प्यारेलाल पिता छंदीलाल अहिरवार, उम्र 55 वर्ष, निवासी लाल पठार बासौदा को लाल पठार ओवरब्रिज के नीचे से 9.66 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
आरोपी मनीष पिता तारण अहिरवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, रविदास कॉलोनी बासौदा को हरदूखेड़ी रोड पुलिया के पास खेत की बाड़ से 06 पेटी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अपराध क्रमांक 637/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
आरोपी संतोष पिता रामलाल अहिरवार, उम्र 48 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, नई बस्ती बासौदा को नया बस स्टैंड बासौदा से 05 लीटर कच्ची जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अपराध क्रमांक 639/26, धारा 49-ए आबकारी एक्ट।
आरोपी संजीव पिता प्यारेलाल अहिरवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी लाल पठार बासौदा को रेलवे ब्रिज के नीचे, महागौर रोड बासौदा से 05 लीटर कच्ची जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अपराध क्रमांक 638/26, धारा 49-ए आबकारी एक्ट।
आरोपी अम्मू उर्फ अमन पिता स्व. सुमित यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी बेहलोट, कालीपठार बासौदा को विसंबरा कॉलोनी, भड़ेरू रोड गंजबासौदा से 05 लीटर कच्ची जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अपराध क्रमांक 640/26, धारा 49-ए आबकारी एक्ट।
आरोपी भैरोसिंह भोई पिता तूफान सिंह भोई, उम्र 60 वर्ष, निवासी ईदगाह रोड गंजबासौदा एवं वीरसिंह पिता ऊधमसिंह परिहार, उम्र 50 वर्ष, निवासी ईदगाह रोड गंजबासौदा को शनि मंदिर, जेल रोड बासौदा के पास से 05-05 लीटर, कुल 10 लीटर कच्ची जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी विक्रम रघुवंशी पिता हुकुम सिंह रघुवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ईदगाह रोड गंजबासौदा एवं जितेन्द्र पिता रेवती प्रसाद शर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी ईदगाह रोड गंजबासौदा को 05 लीटर कच्ची जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। 
आरोपी अर्पित झा पिता राजेश कुमार झा, उम्र 23 वर्ष, निवासी सिरोंज चौराहा गंजबासौदा के प्रकरण में 63 लीटर अवैध देशी शराब एवं 01 अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की गई। 
रामकुमार पिता दयाराम पटेल, उम्र 42 वर्ष, निवासी लक्ष्मीनारायण मंदिर, बाली गली बासौदा।
प्यारेलाल पिता छंदीलाल अहिरवार, उम्र 55 वर्ष, निवासी लाल पठार बासौदा।
मनीष पिता तारण अहिरवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, रविदास कॉलोनी बासौदा।
संतोष पिता रामलाल अहिरवार, उम्र 48 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, नई बस्ती बासौदा।
संजीव पिता प्यारेलाल अहिरवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी लाल पठार बासौदा।
अम्मू उर्फ अमन पिता स्व. सुमित यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी बेहलोट, कालीपठार बासौदा।
भैरोसिंह भोई पिता तूफान सिंह भोई, उम्र 60 वर्ष, निवासी ईदगाह रोड गंजबासौदा।
वीरसिंह पिता ऊधमसिंह परिहार, उम्र 50 वर्ष, निवासी ईदगाह रोड गंजबासौदा।
विक्रम रघुवंशी पिता हुकुम सिंह रघुवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ईदगाह रोड गंजबासौदा।
जितेन्द्र पिता रेवती प्रसाद शर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी ईदगाह रोड गंजबासौदा।
अर्पित झा पिता राजेश कुमार झा, उम्र 23 वर्ष, निवासी सिरोंज चौराहा गंजबासौदा।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री संजय वेदिया, थाना प्रभारी nदेहात उनि जय कुमार सिंह, ने बतया कि 
अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध  पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।