उचेहरा: बिजली चोरी पर रोक, विद्युत अमला हुआ सक्रिय
बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और राजस्व वसूली बढ़ाने के उद्देश्य से लंबे समय बाद जागरूक हुआ विद्युत अमला। मैहर सहायक अभियंता सुश्री दीक्षा चौबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बिहटा वितरण केंद्र गोबराव खुर्द में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।
इस अभियान में बड़े उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेद किए गए, जिन्होंने वर्षों से बिजली बिल जमा नहीं किया था। पूर्व में काटे गए कनेक्शनों को पुनः जुड़ा पाए जाने पर मौके पर ही विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत मामले दर्ज किए गए।
सघन जांच के दौरान, मीटर से छेड़छाड़ और मीटर के पूर्व सर्विस केवल में कट लगाकर बिजली चोरी करने वाले 10 उपभोक्ताओं पर धारा 135 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तीन लाख से ज्यादा की रिकवरी बनाई गई। यह मामले विद्युत विभाग के न्यायालय नागौद में प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस महा अभियान के तहत डीई मैहर ओमेंद्र सिंह के निर्देश में पूरे मैहर संभाग में छह टीमों द्वारा बड़े बकायादारों के यहां कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जा रही है। विद्युत अधिनियम की धारा 135 और 138 के तहत जुर्माने और सजा का प्रावधान है।
इस विशेष अभियान में उचेहरा जेई अनुराग पांडेय की सराहनीय भूमिका रही।
यह कदम बिजली चोरी को रोकने और मुफ्तखोरी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Continue With Google
Comments (0)