ग्वालियर में ज्वेलरी शोरूम का कर्मचारी चोर बन गया। शेयर बाजार में नुकसान की भरपाई के लिए शोरूम में चोरी कर डाली। शोरूम में नकली अंगूठी रख असली अंगूठी चुरा ली। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के ब्लू स्टोन ज्वैलरी शोरूम की है। ऑडिट के दौरान चोरी का पता चला। जब CCTV कैमरे में चेक किये तो चोरी करते कर्मचारी कैद हो गया। वही पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

दअरसल पड़ाव थाना क्षेत्र के पड़ाव स्थित ब्लू स्टोन ज्वैलरी शोरूम का कर्मचारी अवधेश शर्मा आरोपी निकला। उसने 17 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी चोरी कर उसकी जगह नकली अंगूठी रख दी थी। वारदात के बाद वह नौकरी छोड़कर दिल्ली भाग गया था। जिसे गुरुवार देर रात पुलिस ने धर दबोच कर ले आई है। आरोपी अवधेश ने पूछताछ में बताया कि शेयर बाजार में उसने निवेश किया था। हाल में शेयर मार्केट में 10 लाख के नुकसान हो गया था। जिसकी भरपाई के लिए उसने यहां कदम उठाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अवदेश ने 5 मार्च को 17 ग्राम की हूबहू नकली अंगूठी पहनकर ड्यूटी पर आया और हाथ पर रुमाल बांधकर असली अंगूठी बदल दी। 17 मार्च को ऑडिट में नकली अंगूठी का मामला उजागर हुआ तो शोरूम के सीसीटीवी फुटेज चेक किये उसमें अवदेश चोरी करता कैद हो गया था। फिलहाल पुलिस ने शोरूम संचालक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उससे चोरी की अंगूठी बरामद कर अब जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।