आलोट। थाना आलोट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अवैध मादक पदार्थ अफीम लाने के संबंध में प्रकरण दर्ज था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना आलोट पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अनिल पिता रामलाल बागरी (24), निवासी ग्राम पिपलिया पीथा, थाना आलोट को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को उसका पीआर (पुलिस रिमांड) प्राप्त हुआ है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थ अफीम लाने के संबंध में पूछताछ कर मामले की विवेचना कर रही है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश पाटीदार, उनि प्रमोद राठौर, आरक्षक रवि पाटीदार, दीपक पाटीदार, अभिनन्दन, गोविंदराम, लोकेश शर्मा एवं मुकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Continue With Google