गोदकला में नल-जल योजना की लापरवाही: स्कूल गेट के सामने खुदा गड्ढा, ठेकेदार नदारद
रीवा/त्योंथर। त्योंथर जनपद की ग्राम पंचायत गोदकला में नल-जल योजना के निर्माण कार्य में लापरवाही के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने एनसीसी कंपनी पर अधूरे काम और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं।
गांव में पाइपलाइन बिछाने के लिए डामर रोड और पीसीसी सड़क को खोदा गया है, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। सबसे चिंताजनक स्थिति शासकीय माध्यमिक पाठशाला गोदकला के मुख्य गेट के सामने है, जहां ठेकेदार ने गहरा गड्ढा खोदकर कार्य बंद कर दिया।
यह गड्ढा विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों के लिए आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहा है और दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।
ग्रामीणों की शिकायतें:
- सड़क का समतलीकरण नहीं किया गया।
- रोलर चलाकर सड़क को समतल नहीं किया गया।
- सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए गए, जिससे शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन हो रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की जांच कर दोषी एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, सड़क को तुरंत सुधारकर आवागमन को सुचारु किया जाए।
Continue With Google
Comments (0)