*मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोर्ट - गुना*

*साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत: गुना पुलिस ने 20 दिन में 95,830 रुपये कराए वापस*

*गुना।* साइबर ठगी के पीड़ितों के लिए गुना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस मुख्यालय भोपाल और डीआईजी ग्वालियर रेंज असित यादव के निर्देश पर साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन और एएसपी प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में साइबर सेल ने NCRP पोर्टल पर MRM प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की। जिले के विभिन्न आवेदकों के साथ हुई साइबर ठगी की रकम को जिन बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था, उन पर तुरंत होल्ड लगवाया गया।

तत्परता और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए यश श्रीमाल, शुभम जैन, राजेश दिवाकर, गजनलाल अहिरवार, सुनील ओझा, जितेन्द्र सिंह मीना, मनीषा अहिरवार, अभिषेक मीना, मोनिशा चौधरी, अशोक कोठारी, रवि सिलावट, विश्वीर सिंह रघुवंशी, जगदीश मोंगिया, दीपा रघुवंशी सहित कई पीड़ितों की कुल 95,830 रुपये की राशि वापस उनके खातों में कराई गई। शेष राशि वापस कराने के प्रयास जारी हैं।

इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी एसआई महेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक कुलदीप यादव, भूपेन्द्र खटीक, अभय रघुवंशी, महिला आरक्षक पूजा गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गुना पुलिस ने अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं, तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं और बैंक को सूचित करें।