फल का ठेला लगाने वाले युवक किशोर बाथम पर तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि किशोर बाथम रोज़ की तरह अपना ठेला लेकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में तीन लोगों ने उन्हें रोककर पैसों की मांग की। जब किशोर ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में किशोर बाथम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।