राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हटा में कांग्रेस का प्रदर्शन,बारिश में भी केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे कार्यकर्ता...
एंकर/- दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में धरना दे रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के विरोध में मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में मंगलवार शाम दमोह जिले के हटा नगर के मंदिर-मस्जिद चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में डटे रहे और राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने का विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश गोलू सराफ ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भाजपा सरकार के इशारे पर गिरफ्तार करना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई दिनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ भाजपा समर्थकों द्वारा मारपीट की गई, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए राहुल गांधी और प्रदर्शनकारी छात्रों को तत्काल रिहा करने की मांग उठाई। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश मोनू पटेरिया ने कहा कि कांग्रेस छात्रों, गरीबों और किसानों की आवाज उठाती रहेगी तथा भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में भी केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर जिला महामंत्री रामनाथ राय, पूर्व पार्षद ब्रजेश गुप्ता युवक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ रॉय राजेश यादव विनोद वर्मन, विवेक जैन शकील मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वाइट - योगेश सराफ ( ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हटा )
वाइट/- दीपेश पटेरिया ( शहर कांग्रेस अध्यक्ष हटा,नीले टी शर्ट में )
Continue With Google
Comments (0)