एंकर/- हटा के बहुचर्चित देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में सात सालों से फरार इनामी आरोपी ने सोमवार की दोपहर हटा अपर सत्र न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। सिहोरा पड़रिया निवासी त्रिलोक सिंह उर्फ छोटू परिहार उम्र 37 वर्ष धारा 302 307 147 148 149 120 बी आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। दमोह एसपी ने एक टीम भी गठित की थी अरोपी के ऊपर 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। लेकिन पुलिस को आरोपी को पकड़ने में सफलता नही मिली वही अरोपी ने मौका पाकर सीधे सात साल बाद सोमवार की दोपहर अपर सत्र न्यायालय हटा में आत्मसमर्पण कर दिया है। मामले में हटा थाना टीआई सुधीर बेगी ने बताया अरोपी ने न्यायालय में सरेंडर किया है पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। घटना के संबंध में पूछताछ कर आरोपी को वुधवार को अपर सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा। वही आपको बता दे कि बहु चर्चित देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड मामले में पथरिया की पूर्व विधायक रामबाई के पति गोविंद देवर चंदू भतीजे गोलू सिंह सहित कुल 28 अरोपी पुलिस ने बनाए थे। जिनमें से 7 मुख्य अरोपी अभी आजीवन कारावास की सजा में जेल में बंद है। एक आरोपी को पाँच वर्ष पूर्व ही माननीय हाईकोर्ट ने डिस्चार्ज कर दिया था। वही एक आरोपी को हटा अपर सत्र न्यायालय ने वर्ष 2024 में साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया था। एवं 18 आरोपियों को माननीय हाईकोर्ट ने 20 जनवरी 2026 को निर्णय पारित करते हुए साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है।

Continue With Google
Comments (0)