हटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 10 पेटी अवैध शराब जप्त, चालक फरार

दमोह जिले के हटा थाना अंतर्गत भाटिया लुहारी क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार रात एक कार से 10 पेटी अवैध शराब जप्त की है। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

बुधवार दोपहर को हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक काले रंग की कार, क्रमांक MP 20 CA 3323, भाटिया की ओर से अवैध शराब लेकर आ रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लुहारी के पास एक संदिग्ध काले रंग की कार नजर आई। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो चालक कार को कंकाली माता मंदिर के पास छोड़कर झाड़ियों में भाग गया।

कार की तलाशी लेने पर उसमें 10 पेटी अवैध शराब मिली, जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कार और शराब को जप्त कर लिया है और अज्ञात कार चालक के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने इलाके के निवासियों से अपील की है कि यदि किसी को संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध मुहिम का हिस्सा है।