मुंगावली में अबैध शराब की बिक्री से जनजीवन पर खतरा
मुंगावली में अबैध रूप से कच्ची, पक्की, और देशी शराब की बिक्री का मामला सामने आया है। यहाँ के विभिन्न क्षेत्रों में शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है, जिससे स्थानीय जनता की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन की निष्क्रियता के चलते शराब माफिया के हौसले बुलंद हैं।
- जेल तालाब के पार के पास दिनभर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है।
- स्टेशन पर बनी झोपड़ियों में कच्ची शराब और देशी शराब बेची जा रही है।
- बहादरपुर रोड पर खुली जेल के सामने एक किराना दुकान पर 24 घंटे अबैध अंग्रेजी शराब उपलब्ध है।
- मीरकवाद रोड तिराहा पर भी 24 घंटे अबैध अंग्रेजी शराब बेची जा रही है।
- चन्देरी रोड फाटक के पास बनी गुमठियों पर लाल सफेद और कच्ची शराब बेची जा रही है।
- मल्हारगढ रोड पर पुरानी मंडी में भी अबैध अंग्रेजी शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है।
प्रशासन को चाहिए कि इन शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करें, ताकि इनकी गतिविधियों पर रोक लग सके।
सूत्रों के अनुसार, इन शराब माफियाओं को कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है, जो उनकी अबैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। अगर प्रशासन समय पर सख्त कदम नहीं उठाता है, तो इससे समाज में अव्यवस्था और अपराध बढ़ने की संभावना है। स्थानीय जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए प्रशासन का दायित्व बनता है कि वे इन माफियाओं के खिलाफ ठोस कार्यवाही करें।
Continue With Google