पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान मैं थाना बासौदा शहर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग प्रकरणों में कुल 54 लीटर अवैध देशी शराब एवं 10 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची  शराब जप्त की गई।

कार्रवाई के दौरान कुल ₹3,46,000/- कीमत का मशरूका जप्त किया गया, जिसमें 54 लीटर अवैध देशी शराब कीमत ₹45,000/-, 10 लीटर कच्ची शराब कीमत ₹1,000/- तथा एक सफेद रंग की सिलेरियो कार क्रमांक MP04 ZK8667 कीमत ₹3,00,000/- शामिल है।

*थाना बासौदा शहर की कार्रवाई—*

1. आरोपी गोलू उर्फ सूर्यांश पिता मदन रघुवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी चार खंबा वाली गली बासौदा के कब्जे से 05 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची जहरीली शराब मैं धारा 49-ए आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

2. आरोपी देवेन्द्र उर्फ निब्बू अहिरवार पिता प्रहलाद अहिरवार, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 04 रविदास कॉलोनी गंजबासौदा के कब्जे से 54 लीटर अवैध देशी शराब मैं 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

3. आरोपी सौरभ पिता रामदास अहिरवार, उम्र 25 वर्ष, पर, धारा 49-ए आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

*जिला बदर आदेश का उल्लंघन:

आरोपी देवेन्द्र उर्फ निब्बू अहिरवार द्वारा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विदिशा द्वारा पारित एक वर्ष के जिला बदर आदेश का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 14, 15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।