इंदौर में इन्वेस्टमेंट के नाम पर बड़ा फ्रॉड सामने आया है। BJT ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी लोगों को 10 लाख के बदले 26 लाख देने का झांसा दे रही थी। 

 

पश्चिमी दिल्ली की साइबर पुलिस को पीड़ित की शिकायत मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम सीधे इंदौर के रविंद्र नाथ टैगोर मार्ग स्थित कॉरपोरेट हाउस पहुंची। पांचवीं मंजिल पर कंपनी के ऑफिस से मोबाइल, लैपटॉप और हार्ड डिस्क जब्त की गई। मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तारी के बाद MY अस्पताल में मेडिकल कराकर सभी आरोपियों को इंदौर कोर्ट में पेश किया गया। अब दिल्ली पुलिस इन्हें अपने साथ ले गई है। पुलिस अब पता लगा रही है कि इस नेटवर्क ने देशभर में कितने लोगों से कितने करोड़ ठगे हैं।

 

सवाल ये है कि क्या सिर्फ लालच हमें फंसाता है? किसी भी कंपनी में पैसा लगाने से पहले उसका SEBI रजिस्ट्रेशन और बैकग्राउंड जरूर चेक करें।

 

अगर आपको भी लगे कि कोई ऑफर 'टू गुड टू बी ट्रू' है तो रुकिए और सोचिए। इस वीडियो को शेयर करें ताकि कोई और इस जाल में न फंसे।