ग्लोबल कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों के वाहनों की डिक्कियो से मोबाइल, नकदी और दस्तावेज चोरी
जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित ग्लोबल कॉलेज के बाहर भर्ती परीक्षा देने पहुंचे कई अभ्यर्थियों के दोपहिया वाहनों की डिक्कियो से मोबाइल, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी होने की शिकायत सामने आई है। घटना 24 सितंबर की बताई गई है।
शिकायत के अनुसार परीक्षा केंद्र के भीतर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नही थी। इसके चलते अभ्यर्थियों ने अपने मोबाइल फोन और अन्य सामान वाहनों की डिक्कियो में रख दिए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद लौटने पर सामान गायब मिला।
चोरी गए सामान में मोबाइल फोन, सोने का लॉकेट, पर्स, नकदी, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीयन कार्ड शामिल बताए गए हैं। शिकायतकर्ताओं में प्राची भोसले सहित कई अभ्यर्थी शामिल हैं।
माढ़ोताल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कितने वाहनों को निशाना बनाया गया, चोरी हुए सामान का कुल मूल्य और वारदात में शामिल लोगों की पहचान जांच के बाद स्पष्ट होगी।
Continue With Google