सोशल मीडिया पर वायरल: जबलपुर रेलवे पटरियों पर एआई जनरेटेड विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एआई जनरेटेड कंटेंट की भरमार देखने को मिल रही है। लोग इन फर्जी वीडियोज़ को सच मानकर तेजी से शेयर कर रहे हैं। हाल ही में जबलपुर में ऐसे ही एक एआई जनरेटेड रील ने सनसनी फैला दी है, जिसमें एक विमान को रेलवे पटरियों के बीच इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में कहा गया है कि ठंड और कोहरे के कारण इस इमरजेंसी लैंडिंग की नौबत आई।
जानकारी के मुताबिक, तीन से चार फर्जी वीडियो बनाकर अज्ञात लोगों ने इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। ये वीडियोज़ न केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं, बल्कि लोगों को गुमराह भी कर रहे हैं।
इस मामले पर पुलिस प्रशासन ने अब ध्यान देना शुरू कर दिया है। जैसे ही डुमना एयरपोर्ट प्रबंधन को इन वीडियोज़ की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत खमरिया पुलिस को सूचित किया। पुलिस अब इन रील्स क्रिएटर्स की तलाश में जुट गई है और इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह भ्रामक सामग्री किसने बनाई।
Continue With Google
Comments (0)