दुष्कर्म के आरोपी जनपद सदस्य का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों ने लगाया झूठे फंसाने का आरोप
दमोह: दमोह जिले के मगरोंन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के फरार आरोपी और फतेहपुर जनपद सदस्य कुंदन आदिवासी का शव शुक्रवार सुबह समन्ना रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही जबलपुर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
मृतक के परिजनों का कहना है कि उन पर झूठा आरोप लगाया गया था, जिससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी राधा रानी आदिवासी ने कहा कि नाबालिक ने उनके पति पर झूठा आरोप लगाया है।
मामले की पृष्ठभूमि: 14 वर्षीय नाबालिक ने कुंदन आदिवासी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। नाबालिक 5 माह की गर्भवती है और बुधवार को उसके पेट में दर्द होने पर इस घटना की सूचना परिजनों को मिली। इसके बाद मामला पुलिस में दर्ज कराया गया और उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया।
परिवार के सदस्यों का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने कुंदन को फंसाया है। उनके बेटे गुड्डा आदिवासी ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस कार्रवाई: जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल ने बताया कि शव की पहचान कुंदन आदिवासी के रूप में हुई है, जो दुष्कर्म के आरोप में फरार था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की सच्चाई के लिए डीएनए टेस्ट कराएगी।
- बाईट: प्रियंका पटेल (जबलपुर नाका चौकी प्रभारी)
- बाईट: राधा रानी आदिवासी (मृतक की पत्नी)
- बाईट: गुड्डा आदिवासी (मृतक का बेटा)
- बाईट: शारदा आदिवासी (मृतक की बहन)
परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

Continue With Google
Comments (0)