कटनी - जिले के अंतर्गत ग्राम नन्हवारा कला में बीती रात एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप लेते हुए 31 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को नामजद कर लिया है।
मृतक की पहचान आलोक गुप्ता (31) के रूप में हुई है, जो वार्ड क्रमांक 11, खरखरी छैघरा (थाना विजयराघवगढ़) का निवासी था। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोनू कोल (पिता—सुभाष कोल), निवासी वार्ड क्रमांक 1, नन्हवारा कला, से आलोक की पुरानी रंजिश चल रही थी।
इसी विवाद के चलते आरोपी ने आलोक के सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को नन्हवारा कला की बड़ी खदान के पास झाड़ियों में छिपा दिया गया।
झाड़ियों में शव मिलने की सूचना पर कैमोर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। मामले की पुष्टि करते हुए ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
प्रारंभिक जांच में हत्या का मुख्य कारण पुरानी रंजिश सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
Continue With Google
Comments (0)