खकनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई ध्वनि विस्तारक यंत्रों (डीजे) का अवैध उपयोग करने वाले 04 ट्रैक्टर व 01 पिकअप वाहन जप्त कर मोटर व्हीकल की कार्यवाही की गई
पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं एसडीओपी नेपानगर श्री वैभव प्रिय के मार्गदर्शन मे वाहनो पर ध्वनि विस्तारक यंत्रो (डीजे) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, आज थाना खकनार पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम ने नियमों का उल्लंघन कर तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर/डीजे) का उपयोग करने वाले 04 ट्रैक्टर व 01 पिकअप चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल व वाहन जप्ती की कार्रवाई गई है।
थाना खकनार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में 04 ट्रैक्टर व 01 पिकअप चालक नियमों को ताक पर रखकर, आम जनता और राहगीरों को असुविधा पहुँचाते हुए अत्यधिक तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर तीनो ट्रैक्टरों व एक पिकअप वाहन को रोका ।
ट्रैक्टर चालकों द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के और निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही 04 ट्रैक्टर व 01 पिकअप वाहन पर लगे अवैध ध्वनि विस्तारक यंत्रों (स्पीकर/एम्पलीफायर/डीजे) को जब्त कर लिया व मोटर व्हीकल की कार्यवाही की गई है।
क्षेत्र के सभी वाहन चालकों और डीजे संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि बिना अनुमति और निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में ध्वनि विस्मारक यंत्रों का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी पिकअप, आयशर, ट्रेक्टर आदि वाहनो पर इसी तरह की सख्त दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
Continue With Google