अवैध शराब तस्करी पर खकनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई 63 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं एसडीओपी नेपानगर श्री वैभव प्रिय के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब और मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खकनार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दिनांक 12/10/2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उसारनी आमगांव रोड ग्राम आमगांव मे एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर परिवहन करने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां हिरालाल पिता छोटेलाल मोरे भिलाला उम्र 28 साल जाति निवासी आमगांव को पकडा । जिसके कब्जे से कुल 05 पेटी जिसमे से 03 पेटी देशी प्लेन शराब (प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर, कुल 150 क्वार्टर, 180 एमएल) और 02 पेटी बाम्बे स्पेशल विस्की कंपनी की शराब (प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर, कुल 100 क्वार्टर, 180 एमएल) कुल 63 लीटर शराब कीमती 32,500/- रुपये की जप्त की गयी। वापसी पर आरोपी के विरुध्द थाना खकनार पर अपराध क्रमांक 469/2026 धारा 34 (2)आबकारी एक्ट के तहत पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
03 पेटी देशी प्लेन शराब (प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर, कुल 150 क्वार्टर, 180 एमएल) और 02 पेटी बाम्बे स्पेशल विस्की कंपनी की शराब (प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर, कुल 100 क्वार्टर, 180 एमएल) कुल 63 लीटर शराब कीमती 32,500/-
*गिरफ्तार आरोपी*:
*हिरालाल पिता छोटेलाल मोरे उम 28 साल जाति भिलाला निवासी आमगांव*
थाना निरी. अभिषेक जाधव, उनि सुरेन्द्र सिंह राजपुत, प्रआर 189 रेवाराम पवार, आर 33 विजेन्द्र देवल्ये और आर 613 शैलेन्द्र गोलकर, आर 305 अजय अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही
Continue With Google