रामनगर मैहर-- विकाश खण्ड क्षेत्र रामनगर के खारा ग्राम मे जमीनी रंजिश के दौरान महिला की ट्रैक्टर कल्टीवेटर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। जमीनी विबाद पर महिला द्वारा जुताई को रोकने पर महिला को ट्रैक्टर द्वारा कुचला गया है। मृतक की पहचान आठमिनिया साकेत 42 वर्ष पति सुदर्शन साकेत के रूप में हुई है।
           जानकारी के अनुसार पोस्ट मार्टम पश्चात अंतिम संस्कार के लिए देह को सौंपा गया। आक्रोशित ग्रामीणों जनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर कार्यवाही की मांग कर करने लगे। जब की घटना के चार आरोपियों मे पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है। महिपाल साकेत, सुभद्रा साकेत को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था।परिजन और ग्रामीणों की मांग है की टैक्टर सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। घटना के पश्चात दो आरोपी फरार हो गये थे जिसमें रोहित साकेत और रणबीर साकेत थे जिनमे रोहित को पुलिस ने पकड़ लिया है। 
        रामनगर नायब तहसीलदार रोशनलाल रावत तथा ललित धार्वे रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी मौके पर उपस्थित परिजनों एवं ग्रामीण समक्षाइस आश्वस्त कर रहे। परिजनों ने नायब तहसीलदार की बातों से संतुष्ट होकर शव को दास संस्कार के लिए चल दिये।