नफीस खान सीहोर । जिले की लाड़कुई वन परिक्षेत्र में हजारों एकड़ जमीन पर लगातार भू माफिया हजारों एकड़ जंगलों पर कब्जा कर बैठे हैं विभाग लगातार मूकदर्शक बना हुआ है छोटे अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही कर वह वहीं लूटने में व्यस्त है बड़े माफिया से डरा विभाग वर्षा ऋतु की शुरुआत के साथ वन भूमि पर अतिक्रमण की गतिविधियों को रोकने के लिए वन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर अवैध जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को पकड़कर उसका ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरण जब्त कर लिया।

वनमंडल अधिकारी सीहोर (सामान्य) श्रीमती अर्चना पटेल के निर्देश पर वन क्षेत्रों में अतिक्रमण रोकने के लिए विशेष दलों का गठन किया गया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी लाड़कुई प्रकाश चंद्र उईके द्वारा संवेदनशील वन क्षेत्रों को चिन्हित कर उनकी लगातार निगरानी कराई जा रही है।

वन विभाग को शुक्रवार सुबह करीब 6:38 बजे परिसर पिपलानी के कक्ष क्रमांक 369 आरएफ में अवैध गतिविधि की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही परिक्षेत्र सहायक पिपलानी ओम कुमार गोयल के नेतृत्व में वन अमले की टीम मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर से वन भूमि पर बखरनी कर खेती योग्य बनाने का प्रयास करते पाया गया।

वन अमले ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़

आरोपियों से पूछताछ में उसने अपना नाम जगदीश पिता नाहर सिंह, निवासी सिराड़ी बताया। वन भूमि पर जुताई संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वन विभाग ने बिना पंजीयन नंबर वाले महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर एवं हल-बखर को जब्त कर लिया। जांच में पाया गया कि लगभग 0.337 हेक्टेयर वन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पहले भी 10 हेक्टेयर से अधिक भूमि कराई थी अतिक्रमण मुक्त

वन विभाग ने बताया कि इसी अभियान के तहत पूर्व में नयापुरा परिक्षेत्र सहायक क्षेत्र में भी 9 अतिक्रमणकारियों द्वारा वन भूमि पर पालवा सफाई कर खेती किए जाने के मामले सामने आए थे। विभाग ने पालतू पशुओं से चराई, गड्ढा खुदाई एवं अन्य उपायों के माध्यम से 10.125 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया था।

अतिक्रमणकारियों पर जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश चंद्र उईके ने कहा कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए विशेष दलों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है तथा संभावित अतिक्रमण क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियां पाए जाने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण एवं अतिक्रमण मुक्ति का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।