थाना लवकुशनगर पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण की दो फैक्ट्रियों पर मारा छापा — निर्माता एवं विक्रेता सहित 2 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

315 बोर एवं 12 बोर के देशी कट्टे, अधबने हथियार एवं निर्माण में प्रयुक्त उपकरण व संसाधन जप्त

आरोपी जीतेंद्र उर्फ राजू पूर्व से अवैध शराब के 2 अपराधों में लिप्त

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा  के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अवैध हथियारों के निर्माण के ठिकानों एवं स्रोतों की जानकारी जुटाकर इनमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।

इसी क्रम में विगत रात्रि थाना लवकुशनगर पुलिस को रोड पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम किशनपुरा में अवैध रूप से कट्टा निर्माण किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा ग्राम किशनपुरा स्थित संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे के अंदर अवैध हथियार, अधबने हथियार तथा हथियार निर्माण में प्रयुक्त बड़ी संख्या में उपकरण एवं संसाधन बरामद किए गए। मौके से आरोपी जीतेंद्र उर्फ राजू राजपूत को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी द्वारा महोबा जिले के ग्राम खजुरिया पहरा, थाना कबरई, उत्तर प्रदेश निवासी कामता प्रजापति द्वारा अवैध हथियार निर्माण की फैक्ट्री संचालित किए जाने संबंधी जानकारी दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थान पर छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी कामता प्रजापति को गिरफ्तार किया गया तथा अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं उपकरण बरामद किए गए।
अवैध हथियार निर्माण एवं विक्रय करने वाले दो आरोपी पृथक पृथक फैक्ट्री संचालक
1. जीतेंद्र उर्फ राजू राजपूत, पिता कुंवर बहादुर राजपूत, निवासी ग्राम किशनपुरा, थाना लवकुशनगर, जिला छतरपुर
2. कामता प्रजापति, पिता जंगी प्रसाद प्रजापति, निवासी ग्राम खजुरिया पहरा, थाना कबरई, जिला महोबा, उत्तर प्रदेश
को गिरफ्तार कर दोनों स्थानों से 315 बोर का देशी कट्टा, 12 बोर का देशी कट्टा, अधबने कट्टों के साँचे, अधबने कट्टों की नाल, लोहे की धुकनी, बांके, निहाई, ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन, हथौड़ी, हथौड़ा, लोहा काटने वाली आरी, अन्य आरी, पत्ती, रेती, प्लास, पेंचकस, लोहे की संसी, लोहे की छेनी, लोहे की स्प्रिंग, लोहे का हैमर सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा अवैध हथियारों का निर्माण कर मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में बिक्री किए जाने की जानकारी दी गई है। आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू के विरुद्ध पूर्व में अवैध शराब से संबंधित 2 अपराध भी पंजीबद्ध हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना लवकुशनगर में आयुध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक अजय अंबे, उप निरीक्षक ज्ञान सिंह, उप सहायक उप निरीक्षक राम प्रकाश अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद बागरी, सहायक उप निरीक्षक कमला सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक चतुर्वेदी, बसंत शर्मा, सूर्य प्रकाश बाजपेई, चंदन सिंह तथा आरक्षक सतीश सिंह, सूरज शर्मा, हृदेश नायक, देव सिंह, अनिल छारी, नरेंद्र अहिरवार, ब्रजराज, जय सिंह, विवेक शर्मा, विकास सिंह, बृजेश अहिरवार एवं अपूर्वा बड़ोनिया की अहम भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur