मालथौन में गुरुवार को एन एच 44 नेशनल हाईवे रोड भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पठारी ग्राम निवासी राजा सिंह राजपूत अपनी बाइक से पत्नी सरोज सिंह एवं एक अन्य महिला के साथ अमझरा घाटी दर्शन करने गए हुए थे और दर्शन कर घर वापस लोट रहे थे, की हाईवे रोड मालथौन थाने के पास पीछे से आ रहै तेज रफ्तार कंटेनर में बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार राजा सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया तो वहीं पत्नी सरोज सिंह एवं एक और अन्य महिला रश्मि राजपूत दोनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों सबों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पोस्टमार्टम के बाद दोनों सब परिजनों को सौंप दिए और मामले को जांच में लिया है। वही कंटेनर को पुलिस ने जप्त कर लिया है कंटेनर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

Continue With Google
Comments (0)