श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रीवा श्री शैलेन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(देहात) जिला रीवा श्री संदीप मिश्रा के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग मनगवां श्रीमती प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनगवां निरीक्षक पुष्पेन्द्र मिश्रा व हमराह पुलिस स्टाफ की मदद थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर थाना मनगवां के अपराध क्रमाकं 187/2026 धारा 331(3), 305(a) BNS. के आरोपी को मय चोरी गये सोना/चांदी के जेबरात व मोबाईल सहित, घटना कारित करने चन्द्र घण्टो के अन्दर गिरफ्तार किया गया। दिनांक 27.03.26 को फरियादिया रानी पटेल पति शिवसेवक पटेल उम्र 33 वर्ष नि. मिसिरगंवा थाना मनगवां द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 27.03.26 के दिन में दोपहर के 01.00 बजे के लगभग घर के सभी लोग गांव के ही मंदिर में भंडार का प्रसाद लेने गये हुए थे। जब घर वापस लौटकर आये तो देखे की घऱ का ताला टूटा हुआ था घर के भीतर सारा सामान विखरा हुआ था । व कमरे में रखी लोहे की पेटी का ताला भी टूटा हुआ था । पेटी के भीतर रखे सोने का मंगल सूत्र चांदी की पायल चांदी की बिछिया , रेडमी कंपनी का आसमानी कलर का स्क्रीन टच मोबाइल कुल कीमती लगभग 60 हजार रूपये व कुछ पैसे गायब थे। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया व प्रकरण में चोरी गया मोबाईल चालू होने की स्थिति में तत्काल सायबर सेल रीवा की मदद से, थाना स्तर पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम गटित कर आरोपी की तलाश की गई जो दस्तयाब हुआ जिससे पूछताछ की गई जो घटना कारित करना स्वीकार किया। व आरोपी के कब्जे से चोरी गये सोना/चांदी के जेबरात व मोबाईल जप्त किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल रीवा भेजा गया। 
*गिरफ्तार आरोपीः-* सुन्दरम यादव पिता रामशरण यादव उम्र 25 वर्ष नि. पहाडीपुर थाना सराय ईनायत जिला प्रयागराज उ.प्र.
*जप्ती मसरुकाः-* सोने का मंगलसूत्र, 03 जोडी चांदी की पायल, 02 जोडी चांदी की विछिया व एक नग रेडमी कम्पनी का मोबाईल कुल कीमती लगभग 60000 रुपये। 
*मुख्य भूमिकाः-* निरीक्षक पुष्पेन्द्र  मिश्रा, प्रआर. 713 आशीष सिंह, प्रआर. 559 बलराम पासी, आर.932 मनीष मोर्य, आर. 1171 धनंजय यादव, आर. 646 देवेन्द्र गोयल।