मातगुवां पुलिस की रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान कार्यवाही: परिवहन की जा रही नकली 70 बोरी उर्वरक खाद एवं पिकअप वाहन जप्त, 2 आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज

विगत दिवस सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान मातगुवां पुलिस को एक पिकअप वाहन में नकली खाद का परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस ने छतरपुर की ओर से आ रहे खाद की बोरियों से भरे पिकअप वाहन को रोककर जांच की। वाहन चालक द्वारा खाद के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

मामले की सूचना पर कृषि विकास अधिकारी द्वारा उर्वरक की जांच की गई, जिसमें नकली खाद का परिवहन पाया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 70 बोरी नकली उर्वरक खाद, कुल वजन 3500 किलोग्राम, एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन कुल कीमत करीब 8 लाख रुपये को जब्त किया गया। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें अन्य सह-आरोपी के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई।

कृषि विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर थाना मातगुवां में उर्वरक (नियंत्रण) आदेश एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 2 आरोपियों:
1. पवन सिंह चौहान, पिता भीम सिंह चौहान, निवासी वार्ड क्रमांक 5, गढ़ी मलहरा।
2. राना सिंह परमार, पिता वीरेंद्र सिंह परमार, निवासी ग्राम ऊजरा, थाना गढ़ी मलहरा।
के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की गई है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मातगुवां उपनिरीक्षक अंकुर चौबे, प्रधान आरक्षक शैलेश सिंह, प्रधान आरक्षक देवेंद्र तोमर, आरक्षक धर्मेंद्र पटेल एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh IG Sagar DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur