थाना सिविल लाइन पुलिस ने मरघट पहाड़िया में रात्रि के समय घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

*सोने-चांदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त 2 देशी कट्टे, कारतूस व चाकू सहित करीब ₹3 लाख की संपत्ति बरामद*

दिनांक 15 सितंबर 2026 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत मरघट पहाड़िया में फरियादी अरविंद सोनी के घर में रात्रि के समय घुसकर लूट की घटना संबंधी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता के तहत लूट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा घटना से संबंधित भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना में सम्मिलित आरोपियों में से तीन आरोपी
1. पृथ्वीराज खंगार पिता पप्पू खंगार, निवासी ग्राम हटवा, थाना प्रकाश बमोरी, हाल छुई खदान, छतरपुर।
2. पवन उर्फ पिर्रा गुप्ता (भुर्जी) पिता बलवान गुप्ता (भुर्जी), निवासी ग्राम हटवा, थाना प्रकाश बमोरी।
3. प्रवेश उर्फ छोटू कुशवाहा पिता रमेश कुशवाहा, निवासी सटई रोड, मरघट पहाड़िया के पास, छतरपुर।
को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई संपत्ति सोने-चांदी के आभूषण- 2 मंगलसूत्र, 4 चांदी की पायल, चूड़ी, छल्ला, जंजीर तथा घटना में प्रयुक्त 2 देशी कट्टे, कारतूस एवं 2 चाकू कुल कीमत करीब ₹3 लाख बरामद की गई है।

लूट की घटना में सम्मिलित एक अन्य आरोपी फरार है। साथ ही प्रकरण में अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी भी फरार है। दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, साइबर प्रभारी निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक राजेन्द्र बागरी, प्रधान आरक्षक राजू वर्मा, जय वेदी, रूपेश, उमेश, आरक्षक. हरेन्द, प्रशांत, धीरेंद्र, सूरज, हरिशरण, जगमोहित, भुजवल, पहाड़ सिंह, एवं सायबर सेल से प्र.आर. विजय सिंह, आर. धर्मराज पटेल, ,आर. दीपक कुशवाहा की भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur