ग्वालियर में डबरा पिछोर थाना पुलिस ने एक 14 वर्ष की नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नाबालिग के घर में घुस कर उसका अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था पुलिस ने आरोपी सुंदर केवट को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल मामला ग्वालियर के पिछोर थाना क्षेत्र का हैं। जहां गांव से युवक 14 वर्ष की नाबालिग के घर में घुसकर उसे जबरन उठाकर ले गया था और उसके साथ खेत ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था जिसकी शिकायत नाबालिग ने थाने पहुच कर की थी नाबालिग ने शिकायत कर बताया था कि वो रात के समय बाथरूम के लिए घर ले आंगन में गई थी तभी गांव में ही रहने वाला सुंदर केवट उसके घर मे घुस आया और उसका मुंह दबाकर उसे ले गया और फिर दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया इतना ही नही आरोपी ने नाबालिग को धमकी की दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा जिसके बाद पुलिस नाबालिग की शिकायत पर आरोप सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही कल्याण पुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजने तैयारी में जुट गई हैं।