- मोहगांव में गांजे का पौधा जब्त, NDPS में केस*

*ANC -* पांढुर्णा जिले के मोहगांव से पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

*VO-1* पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर, एडिशनल SP मनकामना प्रसाद और SDOP बृजेश भार्गव के मार्गदर्शन में मोहगांव पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की। मुखबिर सूचना पर डुड्डेवानी गांव में सुरजीराम सलामे के बाड़े में बाथरूम के पास लगा गांजे का पौधा मिला।

*VO-2* आरोपी सुरजीराम सलामे पिता मनाजी सलामे उम्र 53 साल निवासी डुड्डेवानी को गिरफ्तार किया गया। पौधे का वजन 26 किलो 300 ग्राम, कीमत करीब 1 लाख 31 हजार 500 रुपये बताई गई है। थाना मोहगांव में अपराध क्रमांक 88/26 धारा 8, 20A NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

*CLOSING* कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय मरकाम, नन्हेलाल मरावी, कमल गोनेकर, योगेश और वैभव की भूमिका रही।