मुरैना में हत्या के प्रयास का ₹5000 का इनामी आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, दिव्यांग फरियादिया ने जनसुनवाई में लगाई थी गुहार

आरोपी:** सतीश शर्मा (56 वर्ष), निवासी सुर्रापुरा


रामदगी:** 315 बोर का अवैध देशी कट्टा एवं जिंदा राउंड


कार्रवाई: थाना चिन्नौनी पुलिस द्वारा डांगवसई (धौलपुर, राजस्थान) से गिरफ्तारी

---

**मुरैना।**
मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में फरार व इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चिन्नौनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो महीने से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी बदमाश को राजस्थान की सीमा से धर दबोचा है।

**जनसुनवाई में पहुंची थी दिव्यांग फरियादिया**
उल्लेखनीय है कि मामले में पीड़ित दिव्यांग महिला ने 1 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पर तत्काल ₹5,000 का इनाम घोषित किया था और संबंधित पुलिस टीम को शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

**धौलपुर में घेराबंदी कर दबोचा**
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी कैलारस उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में चिन्नौनी थाना पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राजस्थान के धौलपुर जिले स्थित डांगवसई में दबिश देकर आरोपी सतीश शर्मा (पुत्र चिरोंजीलाल शर्मा, उम्र 56 वर्ष, निवासी सुर्रापुरा) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध देशी कट्टा और जिंदा राउंड बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना चिन्नौनी में अपराध क्रमांक 83/26, धारा 109 (बीएनएस) एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

**सराहनीय भूमिका**
इस धरपकड़ में चिन्नौनी थाना प्रभारी निरीक्षक कुशल भदौरिया, उपनिरीक्षक कपिल पाराशर, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र जादौन, आरक्षक कुशवेन्द्र, गौरव, प्रदीप जाट, वीरपाल, विनय, भरत मौर्य तथा आरक्षक चालक उदयपाल की मुख्य भूमिका रही।