*अनूपपुर* रामपुर बटुरा ओपन कोल माइन्स स्थित जय अम्बे प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में देशी कट्टे से फायर कर हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी श्रीराम विश्वकर्मा को कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने नासिक (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त देशी कट्टा भी जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रान्त मुराब (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण
दिनांक 07.06.2026 को दोपहर करीब 3 बजे ग्राम खांडा स्थित जय अम्बे इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में टाइम कीपर अमन सिंह क्षत्रीय पिता लल्लू सिंह सोलंकी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम लमकना थाना बड़वारा जिला कटनी अपने सहकर्मी रोहित तिवारी, मनमोहन केवट, जीतेन्द्र प्रसाद, प्रभात कुशवाहा, कृष्णकांत पाण्डेय, गार्ड पारस एवं अन्य के साथ कार्यालय का काम कर रहे थे।
इसी दौरान श्रीराम विश्वकर्मा अपने दो साथियों पप्पू विश्वकर्मा और मिथलेश विश्वकर्मा के साथ कार्यालय में घुस आया। आरोपी ने कहा कि “तुम लोग हमारे 8-10 लोगों को काम पर नहीं रखते हो” और इसी बात पर विवाद करते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा। विवाद के दौरान श्रीराम विश्वकर्मा ने कमर से देशी कट्टा निकालकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गार्ड पारस द्वारा धक्का दिए जाने से गोली ऑफिस के फर्श की टाइल्स में जा धंसी। इसके बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
प्रकरण दर्ज एवं गिरफ्तारी
पीड़ित अमन सिंह क्षत्रीय की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 324/2026 धारा 109(1), 296(बी), 351(2), 331(7), 333, 3(5) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना के दौरान दिनांक 10.06.2026 को आरोपी पप्पू विश्वकर्मा पिता गोविन्द प्रसाद विश्वकर्मा, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 11.06.2026 को दूसरे आरोपी मिथलेश चर्मकार पिता रामनरेश चर्मकार, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर थाना अमलाई को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा जा चुका है।
मुख्य आरोपी श्रीराम विश्वकर्मा घटना के तुरंत बाद से फरार चल रहा था। कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी।
नासिक से गिरफ्तारी
टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जयपुश लकड़ा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार (सायबर सेल), आरक्षक अमित यादव, आरक्षक पंकज मिश्रा (सायबर सेल) की टीम ने मुख्य आरोपी श्रीराम विश्वकर्मा पिता गोविन्द प्रसाद विश्वकर्मा, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल को नासिक (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक ने की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रान्त मुराब ने हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी को नासिक से गिरफ्तार करने वाली कोतवाली अनूपपुर की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
Continue With Google
Comments (0)