नौरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक बरामद
उमरिया। नौरोजाबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को ग्राम कलौनी हाई स्कूल के पास पेट्रोल खत्म होने पर फरियादी विष्णु बैगा बाइक खड़ी कर पेट्रोल लेने गया था। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। मामले में अपराध क्रमांक 341/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अमर सिंह को पकड़ा। पूछताछ में चोरी की घटना स्वीकार करने पर उसके कब्जे से बाइक बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
Continue With Google