नेपानगर के हिलटॉप एरिया में ताला काट कर घर में घुसे चोर, लगभग 10 से 15 हजार रुपए नगद और सोनी एवं चांदी के आभूषण हुए चोरी ।

 

 

नेपानगर के हिलटॉप एरिया में मकान का ताला काटकर हुई चोरी। चोर एक मकान में रात के अंधेरे में घुसे और चोरी को अंजाम दिया ।

घर वालो ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे जब हम घर आये तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला कटा हुआ और घर खुला था घर में गए तो घर के अंदर अलमारी खुली हुई और सामान इधर-उधर फैला हुआ मिला, यह देखकर घर वालों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मौका वारदात का निरीक्षण किया घर वालो द्वारा बताया गया कि हमारे घर से सोने एवं चांदी के आभूषण सहित नगद राशि चोरी हुई है जिससे पुलिस जांच में जुटी हुई है और कार्यवाही कर रही है वही इस वारदात से हिल टॉप एरिया में दहशत का माहौल है।

 

 

बाइट 01 शेख शकील