एंकर/- दमोह के हटा थाना क्षेत्र के गौरी शंकर वार्ड निवासी एक नवविवाहित महिला ने अपने पटवारी पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पत्नी सोमवार दोपहर हटा थाने पहुंची जहां पति के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला शालिनी अहिरवार ने रोते बिलखते हुए अपनी आप बीती सुनाते हुए बताया की सानोदा गाँव का सुरेंद्र अहिरवार मेरे घर रिश्ता लेकर आया था। मेरी शादी 4 जुलाई 2025 को देशराज पिता मुन्ना लाल अहिरवार उम्र 37 वर्ष हाल निवासी मकरोनिया जिला सागर के साथ कनारी गाँव में मंदिर से हुई थी। लड़के के परिवार के लोग रिश्ता लेकर आये थे। पति कर्रापुर सिमरिया जिला सागर में पटवारी के पद पर पदस्थ हैं। पत्नी ने बताया की शादी के बाद जब वह घर पहुंची उसके बाद पति ने 5 लाख रुपये नगद और कार देने की बात कहने लगे। मायके में घर की आर्थिक स्थिति खराब थी इसलिए मायके पक्ष के लोग दहेज नहीं दे सके। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे 6 महीने तक घर में कैद करके रखा। जब उसे मौका मिला तो उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसी दौरान उसे पता चला कि पति की पहले भी एक शादी हो चुकी है, लेकिन उसने झूठ बोलकर दूसरी शादी कर ली। शालिनी ने कहा जब शादी हुई थी तो परिवार के लोगों ने पति को एक लाख रुपये नगद दिया था, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। जब उसने पति से दूसरी शादी के बारे में कहा तो पति ने धमकी दी कि वह पटवारी है कुछ भी कर सकता है। पीड़ित महिला ने हटा थाने में एसडीओपी प्रिया सिंधी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वही इस मामले में एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि महिला ने आवेदन दिया है तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Continue With Google
Comments (0)