नेशनल हाइवे-30 सोहागी पहाड़ में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में चालक की दर्दनाक मौत

रीवा जिले के त्यौंथर क्षेत्र अंतर्गत NH-30 सोहागी पहाड़ पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे एक ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसा इतना भयावह था कि चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को केबिन से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद कुछ समय तक NH-30 पर यातायात प्रभावित रहा।
यह पूरा मामला सोहागी थाना क्षेत्र के सोहागी पहाड़ का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।