आलोट। बरखेड़ा कला पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र से मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बरखेड़ा कला थाना प्रभारी प्रीतम डाबरे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
2017 से फरार था आरोपी
पुलिस के मुताबिक बरखेड़ा कला थाने के अपराध क्रमांक 90/2026, धारा 8/18 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे आरोपी संजय पिता मदनलाल परमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम विश्रिया, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
बताया गया कि आरोपी वर्ष 2017 से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। करीब नौ साल से लंबित इस मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। सूचना मिलते ही टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को नाहरगढ़ थाना क्षेत्र से धरदबोचा।
फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी
पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों में हड़कंप की स्थिति है। थाना पुलिस द्वारा पुराने मामलों में फरार आरोपियों की जानकारी जुटाकर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रीतम डाबरे, उप निरीक्षक हरीसिंह बड़ेरा, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह, आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर, आखम सिंह, ईश्वर धाकड़ एवं आरक्षक शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Continue With Google