कटनी। एनकेजे पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3 किलो 811 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नदी के पास बजरंग कॉलोनी में एक युवक गांजा लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दुर्गा चौक खिरहनी निवासी हरिओम राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3 किलो 811 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
एनकेजे थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह गांजा कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत, एसआई मनोज कुड़ापे, एसआई केवल उइके, एसआई सतपाल परतेती, प्रधान आरक्षक शैलेष दामोहिया, आरक्षक अर्पित पटेल सहित अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
नदी किनारे बजरंग कॉलोनी में एनकेजे पुलिस की दबिश, 3 किलो 811 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, 55 हजार कीमत का गांजा जब्त – NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

Continue With Google
Comments (0)