इंदौर के MY हॉस्पिटल परिसर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। फिजियोथेरेपी की 22 साल की छात्रा को बिहार के उत्कर्ष कुमार सिंह ने साइबर स्टॉकिंग का शिकार बनाया।
चार महीने पहले ऑनलाइन ऐप पर दोस्ती हुई थी। लेकिन छात्रा के मना करने पर लड़का 'डर' फिल्म के विलेन जैसा सनकी बन गया। बिना बताए घर और कॉलेज के बाहर खड़ा रहना, ऑनलाइन गिफ्ट्स भेजना, और फिर इंस्टाग्राम पर फेक प्रोफाइल बनाकर छात्रा की निजी तस्वीरें वायरल करना।
परेशान होकर छात्रा ने संयोगितागंज थाने में शिकायत की। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी उत्कर्ष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
सवाल ये है: क्या ऑनलाइन दोस्ती से पहले हम सतर्क हैं? आपकी एक 'ना' किसी के लिए सनक बन सकती है। सोशल मीडिया पर फेक ID बनाना अब सेकंडों का खेल है।
अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो तो चुप मत रहिए। पुलिस में शिकायत कीजिए।
Continue With Google
Comments (0)