पांढुर्ना में गुरुवार की रात  करीबन सात बजे से NH 47 पर भंडारगोंदी तिराहे के पास शिव दर्शन ढाबा के सामने वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रोत्साहन हेतु चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर एक सफेद यामाहा FZ मोटर साइकिल चालक सट्टा के मामले में लिप्त होने जैसा लग रहा था। इस पर मौके पर ही गवाहान राजेश खोडे और कृष्णा क्षीरसागर के समक्ष उससे पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर मोबाइल फोन व कवर के बीच प्लास्टिक की दो ज़िप लॉक पॉलीथिन में सफेद भूरे रंग का MD पाउडर मादक पदार्थ 4.6 ग्राम कीमती 10,000 रुपए का मिला जो अपराध धारा 8/22 NDPS एक्ट, धारा 129/177, 146/196 MV एक्ट तथा 51/177 CMVR के तहत आरोपी योगेश पैठनकर से उसका रेडमी मोबाइल मय सिमकार्ड, यामाहा FZ मोटर साइकिल तथा 4.67 ग्राम MD पाउडर मादक पदार्थ जप्त कर आरोपी योगेश को पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है ताकि उन मादक पदार्थ के विक्रेता तक पहुंचकर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए।