दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में एक घर में पति-पत्नी और बेटी का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। पड़ोसियों ने जब घटना देखी तो तत्काल पुलिस को सूचित किया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना का कारण अभी अज्ञात है मृतक मनीष केवट मजदूरी का कार्य करता था और इसी से उसके परिवार का भरन पोषण होता था। जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक एक में रहने वाले मनीष केवट 30 उसकी पत्नी दसौदा केवट और 18 माह की बेटी आरोही का शव घर के अंदर गुरुवार सुबह फंदे से लटका हुआ मिला। पड़ोसियों ने जब सुबह घटना देखी तो तत्काल तेंदूखेड़ा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है।
मृतक मनीष की बहन घटनास्थल पर पहुंची है उसने बताया कि उसे भी नहीं पता कि घटना कैसे हुई। एक साथ तीन लोगों के शव फांसी के फंदे पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी जरूर फैल गई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रविंद्र बागरी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक मनीष केवट तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के अमवाई गांव का रहने वाला था। वह तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक एक में कृष्णा  केवट के मकान में अपनी पत्नी के साथ किराए से रहता था और मजदूरी का कार्य करता था। एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी घटनास्थल पहुंचे और एफएसएल की मौजूदगी में मामले की जांच शुरू की गई  है। एसपी सोमवंशी ने बताया की तीनों शवों का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जा रहा है मौत का अभी कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं है आया है। दीवाल पर कुछ लिखा है,लेकिन स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा कि क्या लिखा है।  उसके लिए फोरेंसिक  की टीम को बुलाया गया है। यदि इन तीनों लोगों की मौत से संबंधित कुछ लिखा होगा तो उसे भी जांच में शामिल किया जाएगा। साथ ही अन्य पहलुओं से भी इस बात की जांच की जाएगी की आत्महत्या का कारण क्या है।

मृतिका दसोदा केवट की बहन गीता केवट ने आरोप लगाया कि जिस कृष्ण केवट के मकान में उसकी बहन और जीजा किराए से रहते थे वह उन्होंने खरीद लिया था और ढाई लाख रुपये उसको दे दिए थे। इसके बावजूद भी कृष्ण केवट मकान खाली करने की धमकी दे रहा था। इसलिए या तो उसी ने ही मरवाया है या इसी मानसिक परेशानी के चलते इन्होंने आत्महत्या की है। इसलिए मकान मालिक को गिरफ्तार किया जाए