आलोट। आगामी त्योहारों को देखते हुए थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सक्रिय बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने चार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें बाउंड ओवर कराया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश पाटीदार एवं पुलिस स्टाफ द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार सक्रिय बदमाश मुकेश पिता रामचन्द्र नायक, योगेन्द्र पिता कैलाशचन्द्र परमार, रवि पिता कन्हैयालाल राठौर तथा माधु पिता गोवर्धनलाल खारोल के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी को भविष्य में शांति व्यवस्था भंग नहीं करने के लिए बाउंड ओवर कराया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों के दौरान थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही उपद्रवी तत्वों में भी सख्ती का संदेश गया है।
Continue With Google