आलोट। अवैध एवं कच्ची जहरीली शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आलोट पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 5 लीटर कच्ची जहरीली शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसडीओपी पल्लवी गौर के निर्देशन एवं थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से अवैध शराब बरामद कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:42 बजे स्टेडियम जाने वाले कच्चे मार्ग पर रामसिंह दरबार के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने सोदान सिंह पिता चंदर सिंह बंजारा (45 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, आलोट को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची जहरीली शराब बरामद हुई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
मामले में थाना आलोट पर धारा 49(क) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक भारत सिंह सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि अवैध शराब संबंधी किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
Continue With Google
Comments (0)